
मुंबई: भारतीय बैंकों से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर लंदन में छिपे भगोड़े वित्तीय अपराधी विजय माल्या को बॉम्बे हाई कोर्ट ने घर लौटने का आखिरी मौका दिया है। प्रत्यर्पण कानून को चुनौती देने वाली माल्या की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। माल्या ने कहा, “आप न्यायिक प्रक्रिया से भाग रहे हैं। हालांकि, आप ऐसा नहीं कर सकते। अब हम आपको आखिरी मौका दे रहे हैं। आप पहले यह स्पष्ट करें कि आप भारत लौटेंगे या नहीं। नहीं तो हम आपकी याचिका नहीं सुनेंगे।” कोर्ट ने माल्या को साफ शब्दों में फटकार लगाई। इस मामले में अगली सुनवाई अब 18 फरवरी तय की गई है। जनवरी 2019 में एक विशेष अदालत ने माल्या को भगोड़ा वित्तीय अपराधी घोषित किया था। इस बीच, ब्रिटेन में प्रत्यर्पण की कार्रवाई अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसी वजह से माल्या ने उस संबंध में कानून को चुनौती दी है।











Leave a Reply